डौण्डीलोहारा: किसना पंचायत में अनियमितताओं के आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर 100 से अधिक ग्रामीण और 8 पंच पहुंचे देवरी थाना
ग्राम पंचायत किसना में कथित वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी मास्टर रोल और शासकीय राशि के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। ग्राम किसना के 100 से अधिक ग्रामीणों एवं 8 पंचों ने देवरी थाना पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।