बांका: धरमपुर गांव में वृद्ध महिला को पुत्र ने भोजन-पानी देना बंद किया, लाठी के सहारे थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
Banka, Banka | May 17, 2025 धरमपुर गांव में वृद्ध महिला तिलो देवी को उसके ही पूत्र अमर कुमार व राजीव कुमार ने घर में भोजन पानी देना बंद कर दिया। जिसके बाद पीड़ित वृद्ध महिला लाठी के सहारे शनिवार की सुबह 8 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ताकि महिला को पुत्र से मिलाया जा सके।