झांसी: सर्किट हाउस, इलाईट, परशुराम चौक एवं बीकेडी चौराहे से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2025 मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी। बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर स्थित ब्लैक स्पाॅट पर नियंत्रण हेतु टोलों पर पेट्रोलिंग बढ़ाये