झांसी: उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक ने विकास भवन में की निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2025 डाॅ. राज शेखर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) ने विकास भवन सभागार में जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुये अधिकारियों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधियों से कहा कि बुन्देलखण्ड जैसे ड्राई एरिया में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, परन्तु मैन पॉवर बढ़ाते हुए कार्य करे।