झांसी: प्रेमनगर की रेलवे कॉलोनी के जंगल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2025 झांसी के रेलवे कालोनी में इन दिनों कूड़े और झाड़ियों में आग लगने से कालोनी में भी आग फैलने का खतरा मंडरा रहा है और सरकारी महकमों के लोग खुद इस समस्या को झेलने को मजबूर हैं। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे रेलवे कॉलोनी के जंगल की झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई, देखते देखते आग काफी बड़े इलाके में फैल गई और झाड़ियों के साथ छोटे छोटे पेड़ जल कर राख हो गए।