झांसी: पाली परसर निवासी किसान ने कैंसर से परेशान होकर खुद को मारी गोली, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2025 थाना बड़ा गांव के ग्राम पाली परसर निवासी शोभरण सिंह यादव को वर्ष 2021 में मुंह में कैंसर हो गया। काफी इलाज कराया मगर कोई आराम नहीं मिला। बीमारी से परेशान होकर शोभरण ने शुक्रवार सुबह 8:30 खेत पर खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है