झांसी: पाली गांव में 3 साल से कैंसर से परेशान एक व्यक्ति ने खेत पर जाकर तमंचा से खुद की कनपटी पर गोली चलाई, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2025 झांसी में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने तमंचा से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वह करीब 3 साल से कैंसर से पीड़ित था। दर्द से परेशान होकर आज खेत पर पहुंचा और तमंचा से कनपटी पर गोली चला दी। गोली आर-पार होने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के पाली गांव का है।