शासकीय हाई स्कूल ग्वारा में बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को शासकीय एकीकृत हाई स्कूल ग्वारा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर द्वारा आयोजित किया गया।
वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 1930 एवं 14416 के बारे में बताया।
पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा का अधिकार, यातायात नियम एवं कानूनी सहायता हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी। इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं कु. प्रियांशी जंघेला एवं कु. नंदनी जंघेला को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार हरदहा सहित शिक्षकगण एवं वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026