जगदलपुर: बस्तर दशहरा की पावन रस्म: मावली परघाव बुधवार को, मां मावली की डोली दंतेवाड़ा से रवाना हुई
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा पर्व अब अपने महत्वपूर्ण पड़ावों की ओर आगे बढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक उत्सव की एक महत्वपूर्ण कड़ी, सदियों पुरानी ’’मावली परघाव’’ रस्म बुधवार को निभाई जाएगी। दंतेवाड़ा से मां मावली की पवित्र छत्र और डोली मंगलवार को शाम 6 बजे जगदलपुर के लिए रवाना हो चुकी है।