नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण अपडेट : रुद्रप्रयाग SP का बयान, प्रशासन से बात करने उतरा एक निहंग सिख
पुलिस, जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा निहंग सिखों से लगातार संवाद जारी है। वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और एक निहंग सिख प्रशासन के साथ बातचीत कर रहे हैं। अन्य व्यक्तियों से भी संवाद जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गुरुद्वारे पर कब्जा या किसी को बंधक बनाए जाने की खबरें भ्रामक हैं। लंगर, अरदास और सभी धार्मिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं तथा श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है।
प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने और अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करने की अपील की है।
#UttarakhandPolice #Rudraprayag #Nagarasu #Gurudwara #Uttarakhand #GarhwalRange #PublicUpdate