मुरैना नगर: मुरैना स्टेशन निरीक्षण में डीआरएम सख्त, बंद नलों पर भड़के, कहा- प्यासे यात्रियों की कौन सुनेगा, तुरंत चालू करो
मुरैना रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण में डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।स्टेशन पर बंद नल देख वे भड़क उठे और तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी न मिलना गंभीर लापरवाही है। पार्किंग अव्यवस्था पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए पेनल्टी के निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म 4 को जल्द चालू करने पर जोर दिया।