आज दिनांक 03.08.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित परेड ग्राउड में होगा।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग की ओर से परेड में जवाहर नवोदय विद्यालय डी0एम0 उच्च विद्यालय तथा इस्लामियां उच्च विद्यालय शेखपुरा के एन0सी0सी0 तथा स्काउट्स एंड गाइड के छात्र.छात्राओं द्वारा भाग लिया गया है साथ ही प्रतिदिन प्रेक्टिस भी कराया जायेगा और झंडा बांधने हेतु पूर्वाभ्यासकराया जाएगा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन में मुखिया जी द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा। जिला के महादलित टोलों में झंडोतोलन टोले के सबसे बुजूर्ग व्यक्ति द्वारा किया जाना है तथा जिलास्तरीय पदाधिकारी द्वारा संबंधित पंचायतों में झंडोतोलन किया जाना है ।
इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित महापुरूषों के आदमकद प्रतिमा पर सुबह में माल्यार्पण भी किया जाना है। इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यर्पण किया जायेगा जिसके साफ.सफाई एवं रंग-रोगन की जिम्मेवरी संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा को मुख्य समारोह स्थल एवं अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की सम्पूर्ण जिम्मेवारी दी गई है। मुख्य समारोह स्थल पर सिविल सर्जन शेखपुरा को एम्बुलेंस तथा फायर विग्रेड का एक दल को प्रतिनियुक्त कराने की जिम्मेवारी अग्निशामन पदाधिकारी को दिया गया है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी वरीय उप समाहर्ता अनुमंडल लोक शिकयत निवारण पदाधिकारी-सह-जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, के साथ साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।