बैहर: गढ़ी में रैली और दीवार लेखन से दिया जल संरक्षण का संदेश
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम गढ़ी में जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम बुधवार लगभग शाम 4 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जन-जागरूकता रैली से हुई, जिसमें ग्रामीणों ने जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद कश्मीरी नदी किनारे श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया गया और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। नदी की सफाई के