डुमरांव: नया भोजपुर में बच्चों के विवाद के बाद लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
Dumraon, Buxar | Aug 13, 2026 नया भोजपुर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने बुधवार की रात्रि 11 बजे अचानक उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।