कानपुर: चकेरी के काशीराम अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया बवाल
चकेरी के काशीराम अस्पताल में रविवार सुबह 8:00 बजे महिला की मौत हो गई महिला की मौत ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ने से हुई।परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए शब को अस्पताल के बाहर रखकर जमकर हंगामा काटा।हंगामे की सूचना मिलती चकेरी थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बूझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।