कानपुर: नजीराबाद में थाने के पास बीच सड़क पर असलहा लेकर युवक ने की दबंगई, वीडियो हुआ वायरल
नजीराबाद में थाने के पास बीच सड़क पर असलहा लेकर दबंगई करते हुए एक युवक का वीडियो रविवार सुबह 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।शनिवार देर रात एक युवक बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दुकान से सामान खरीदने लगा था।इस दौरान जाम लग गया।लोगों ने विरोध किया तो गाड़ी में बैठा व्यक्ति असलहा लेकर दबंगई करने लगा।