कानपुर: स्वरूप नगर में मॉडल शॉप के चोर दरवाजे से रात भर बेची जाती है शराब, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
स्वरूप नगर स्थित मॉडल शॉप के चोर दरवाजे से रात भर शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया और प्रकरण की शिकायत सांसद रमेश अवस्थी और पुलिस आयुक्त से की गई।वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार सुबह 11 बजे वायरल हो गया।पुलिस आयुक्त ने प्रकरण में जांच के आदेश दिए।थाना प्रभारी ने बताया मौके पर जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।