लालगंज: लालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से यौन शोषण मामले के फरार आरोपित के घर मंगलवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर नोटिस तामिल
लालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से यौन शोषण मामले के फरार आरोपित के घर मंगलवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर नोटिस तामिल कराया। एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि मार्च माह में दर्ज मामले के आरोपित साहिल कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने पर उसके घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। नोटिस के बाद भी हाजिर नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।