दरभंगा: दरभंगा में कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सुराज पार्टी का हाथ थामा, प्रेस को संबोधित कर कहीं कई बातें
दरभंगा की बेला मोड़ के पास स्थित है जन सुराज पार्टी की जिला कार्यालय में रविवार को कांग्रेस एवं भाजपा से जुड़े हुए कई कार्यकर्ताओं ने जन सुराज पार्टी का हाथ थाम लिया। तो वही इस संबंध में दोपहर 2 बजे प्रेस को संबोधित करते हुए शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कई बातें कही। जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अंग वस्त्र पहन कर शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।