खेरागढ़: सैंया में अधजला शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सैंया थाना क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित संकल्प हॉस्पिटल के पास खेत में अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से बुधवार रात सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि रात करीब 8:30 बजे स्थानीय निवासी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस अभय डागा व एसीपी सुकन्या शर्मा भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम और