प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कच्चा मकान ढहा और महाविद्यालय का मुख्य गेट गिरा
सोमवार दोपहर 3:30 बजे से तेज आंधी और बारिश से सांडवा चंडिका क्षेत्र में तबाही मचाई है। तारनपुर स्थित यशोदा नंदन महाविद्यालय में परीक्षा चल रही है। अचानक आए तूफान से महाविद्यालय का मुख्य गेट सड़क पर आ गिरा। महाविद्यालय परिसर में लगे पेड़ उखड़ गए।सांडवा चंडिका ग्राम सभा के अंतर्गत मजरे वीर का पुरवा विश्राम प्रजापति जो कि विकलांग है उनके कच्चे घर पर नीम का बड