सिमडेगा: होमगार्ड नियुक्ति आवेदन की जांच को लेकर बैठक आयोजित
सिमडेगा: बुधवार को दोपहर 3 बजे होमगार्ड नियुक्ति के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी को लेकर ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार समयबद्ध प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।