अशोक नगर: मनेटी गांव के पास सड़क में गड्ढा होने के कारण अनियंत्रित होकर फिसली बाइक दो लोग घायल जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर जिले के मनेटी गांव के पास सड़क में गड्ढा होने के कारण बाइक अचानक से अनियंत्रित फिसल गई जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अनगहोरा गांव निवासी बलराम पुत्र कोमल आदिवासी उम्र 24 वर्ष एवं सुनील पुत्र घुमन आदिवासी उम्र 15 वर्ष गुरुवार की रात 10:30 बजे छपरा से अपने घर जा रहे थे।