फरसगांव: फरसगांव उपचुनाव में कल खुलेगा किस्मत का पिटारा, आएंगे नतीजे, दोनों वार्डों को मिलेगा नया पार्षद
नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्र. 01 एवं 12 में हुए पार्षद उपचुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। मतगणना के बाद दोनों वार्डों में जीत-हार का फैसला हो जाएगा।ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।वहीं कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।चुनाव परिणाम को लेकर नगर के चौक-चौराहों पर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गयाहै