अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का बड़ा बयान, बोलीं- अब पुलिस करे निष्पक्ष जांच, पति आरोपों पर दी सफाई
अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने एक और बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में उन्हें जो कदम उठाने थे, वे उठा चुकी हैं। अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे।
वहीं, पति की ओर से लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक शुरुआत से लेकर तीन बार विधायक बनने तक की पूरी जानकारी उन्होंने अपने हलफनामे में दी है। उनके अनुसार, ये सभी जानकारियां सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
#rekhaary #UttarakhandNews #BreakingNews #PoliticalNews #LatestNews #dehradun #pahadsamachar