ऊंचाहार: सवैया तिराहे के पास टायर पंचर होने से सड़क पर फिसली बाइक, दो लोग हुए घायल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया तिराहे के पास लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर सोमवार की शाम, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक का टायर पंचर होने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।घटना में बाइक सवार गौरव बालियान व विश्वनाथ यादव निवासी परियाँवा थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ़ घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।