छीपाबड़ोद: छीपाबडौद क्षेत्र में वन्य जीव गणना के दौरान कई वन्य जीव आए नजर
छीपाबड़ौद क्षेत्र में बुधवार से शुरू हुई वन्य जीव गणना में कई वन्य जीव नजर आए। खासकर क्षेत्र में बढता हरिणों का कुनबा झुंड के रुप में कुलांचे भरते नजर आए। वन्य जीव गणना का सिलसिला 24 घंटे तक चलेगा। इसके लिए छीपाबड़ौद रेंज में करीब आधा दर्जन वाटर प्वाइंट चिन्हित कर प्रत्येक पर दो वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।