छीपाबड़ोद: कदम्ब वाले बालाजी मंदिर पर हथियारों से लैस लुटेरों ने बोला धावा, चोरों के हौसले हैं बुलंद
छीपाबड़ौद के निकट गांव गोरधनपुरा में कदम्ब वाले बालाजी मंदिर को मंगलवार बीती रात चोरों ने बनाया निशाना। वही मंदिर का दान पात्र तोड़कर नगदी ले उड़े चोर। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर समिति ने पुलिस थाने में करवाया प्रकरण दर्ज। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की।