छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद क्षेत्र में रखरखाव कार्य के चलते 11 जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
उपखण्ड कार्यालय सहायक अभियंता जयपुर डिस्कॉम छीपाबडौद के अधीन आने वाले समस्त आमजन / सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि बुधवार को 220 केवी सब-स्टेशन कवाई पर रख-रखाव के चलते यहाँ निकलने वाले 33 केवी फीडर नम्बर 05 (अजनावर) से जुडे 33/11 केवी सब-स्टेशन गुलखेडी, ढोलम गाँव, अजनावर से निकलने वाले 11 केवी फीडरों से जुडे ग्रामों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।