छीपाबड़ोद: छीपाबडौद लहसुन मंडी में लहसुन बेचने आए किसान की हुई मौत
राजस्थान की विशिष्ट लहसुन मंडी छीपाबड़ौद में पुरुषोत्तम कुशवाह पुत्र अमरलाल उम्र 38 वर्ष जाति कुशवाह निवासी कछावन लहसुन बेचने के लिए आया था जिसकी अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई।मंगलवार को कछावन से छीपाबड़ोद लहसुन मंडी में लहसुन बेचने के लिए आया था । बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे लहसुन मंडी में गर्मी से राहत के लिए ट्रॉली के नीचे सो गया और मौत हो गई।