छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद में पानी के लिए तरस रहे उपभोक्ता
छीपाबड़ौद कस्बे के जल उपभोक्ता पिछले कई दिनों से पीने के पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान है। इस समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद भी पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस भीषण गर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए इधर-उधर लोगों को भटकना पड़ रहा है।