फेनहारा थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने फेनहारा पश्चिम गांव निवासी राजू साह को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 100 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। उक्त जानकारी सुबह के 11:00 बजे हुई है।