बरहरुवा: बरहरवा सीएचसी में रक्तदान शिविर का सिविल सर्जन साहिबगंज ने किया विधिवत शुभारंभ
विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार के द्वारा फीता काट कर किया गया ।मौके पर बरहरवा सीएचसी प्रभारी डॉक्टर प्रवीण कुमार संथालिया, बरहरवा सीओ सह बीडीओ संजय शुक्ला, पतना बीडीओ सह सीओ कुमार दिवेश द्विवेदी मौजूद रहे।