खतौली: खतौली में घर में घुसकर मारपीट और धमकी, भाजपा नेता के बेटे समेत तीन लोगों पर मुकदमा
मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे में घर के अंदर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण ठकराल के पुत्र माधव ठकराल समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।