कोईलवर: जोगता गांव से पुलिस ने 80 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चांदी थाने की पुलिस ने 80 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गुप्त सूचना के आधार मंगलवार की शाम 4:30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि चांदी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की थाना क्षेत्र के जोड़ता गांव में शराब बिक्री किया जा रहा है।