खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने ईरली वन खंड में पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को किया ज़ब्त
सारोला कलां क्षेत्र में आज शुक्रवार को शाम 4:00 के लगभग वन विभाग की टीम ने ईरली वन खंड से पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया । वन निरीक्षक सत्यवीर सिंह चंद्रावत के निर्देशन के अनुसार खानपुर वन विभाग की टीम ने एक्शन मोड लेकर ईरली वन खंड से पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया। वन विभाग की टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया ।