बाढ़: बाढ़ के उमानाथ घाट पर गंगा में डूबे व्यक्ति, चाची के दाह संस्कार में आए थे; प्रशासन कर रही खोजबीन
Barh, Patna | Aug 20, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के उमानाथ घाट पर बुधवार को लगभग 12 बजे स्नान के दौरान गंगा नदी में अनिल रविदास नामक एक व्यक्ति डूब गया। वह अपने चाची के दाह संस्कार में नालंदा जिला से बाढ़ आया था। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से खोजबीन शुरू करवाया।