बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के गोवार धर्मपुर गांव में वृद्ध महिला गोगा नदी में डूबी, नदी किनारे मिली लाठी
Barh, Patna | Aug 20, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवार धर्मपुर गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्ध महिला गोगा नदी में डूब गई। वह रोज सुबह घर से टहलने निकलती थी, बुधवार को भी लगभग 10 बजे वह घर से सुबह नास्ता कर टहलने निकली थी जिसके बाद उन्हे नदी किनारे लोगों ने जाते देखा था, लेकिन किसी ने उन्हे गोगा नदी में डूबते नही देखा। सूचना पर 112 मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।