बीना: बीना थाने में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम, एसडीओपी सहित मुस्लिम समुदाय के लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Jul 5, 2025 मुस्लिम समुदाय के पर्व मुहर्रम को लेकर बिना थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह 11:30 बजे हुई बैठक में एसडीएम विजय डेहरिया एसडीओपी नितेश पटेल एवं थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव सहित मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जिसमें मोहर्रम पर निकलने वाले ताजियों को लेकर चर्चा की गई।