नोहर में एक वृद्ध के अंतिम संस्कार के बाद अनोखा नजारा देखने को मिला जहां श्मशान घाट में 97 वर्षीय वृद्ध मांगीलाल सैनी के अंतिम संस्कार के बाद उनके साथियों ने शमशान घाट में ताश की बाजी खेली। मृतक मांगीलाल ताश के शौकीन थे और कल ताश खेलते समय ही उनका निधन हुआ था जिसके बाद आज नोहर के शमशान घाट में मांगीलाल सैनी का अंतिम संस्कार किया गया।