बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने न्यायालय के दो वारंटी और दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस प्राथमिकी अभियुक्त व न्यायालय के वारंटी सहित चार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 236/25 के अभियुक्त सुगौली के लालबाबू जान व 815/06 के घोड़मड़वा के देवी मुखिया को गिरफ्तार किया गया। जबकि टीआर नम्बर 516/11 के वारंटी भुअर सहनी व गणेश सहनी को झखिया से गिरफ्तार कर सम्बंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।