गिरिडीह: गांडेय प्रखंड के बदगुन्दा गांव में कार्तिक उद्यापन शोभा यात्रा के दौरान हुआ बड़ा बवाल
गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुन्दा गांव में बुधवार को 9 बजे कार्तिक उद्यापन शोभा यात्रा के दौरान बड़ा बवाल हो गया। किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई जो देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई।