गिरिडीह: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने डीसी ऑफिस में उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी से की मुलाकात
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने मंगलवार को 2 बजे डीसी ऑफिस कैंपस पहुंच कर उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी से मुलाकात की। इस दौरान सदर प्रखंड के पहाड़पुर में बन रही एक सड़क के घटिया निर्माण की शिकायत की तथा इस बाबत संगठन की गिरिडीह प्रखंड इकाई की ओर से 8 बिंदुओं में एक लिखित शिकायत उन्हें सौंपी।