गिरिडीह: टुंडी रोड पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास का घेराव करने पहुंचे शिक्षक गिरफ्तार
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के टुंडी रोड स्थित आवास के घेराव की योजना बना रहे सहायक अध्यापक शिक्षक संघ के दर्जनों सदस्यों को बुधवार को 12 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि मंत्री के आवास के पास आंदोलन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।