गिरिडीह: नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास के पास धारा 163 लागू, पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई
सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के टुंडी रोड स्थित आवास और उत्सव उपवन के 500 मीटर दायरे में धारा 163 लागू कर दिया है। बुधवार सुबह 8 बजे से ही यहां पुलिस की तैनाती देखी गई।बताया गया कि आज सहायक अध्यापक संघ के बैनर तले मंत्री के आवास का घेराव कार्यक्रम तय किया गया है। इसी को लेकर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।