सिंगरौली: चितरंगी जनपद सीईओ पर रोजगार सहायक ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देने का लगाया आरोप मोरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत
चितरंगी जनपद सीईओ हरीशचंद्र द्विवेदी इन दिनों सुर्खियों मे है। चितरंगी तहसील के ग्राम अजगुढ के रोजगार सहायक अनिल सिंह को फटकार लगाते हुए गाली-गलौज कर दी,और जाती सूचक शब्दो के साथ कुत्ते बिल्ली तक की खरी खोटी सुनाई है। जिसका एक ऑडीओ सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिससे घबराए रोजगार सहायक ने जनपद सीईओ के खिलाफ मोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की भी मांग की है।