वैशाली: नीलगाय की चपेट में आने से अमृतपुर में एक बाइक सवार घायल
नीलगाय के हमले से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घटना अम्बारा लालगंज मुख्य मार्ग के अमृतपुर के पास घटित हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रूपन छाप गांव निवासी अली राजा बाइक से किसी काम को लेकर घर से लालगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार से दौड़ती हुई नीलगाय आ गई और बाइक में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गई।