वैशाली: होली के दिन स्कूल गये शिक्षक का शरारती तत्वों ने फाड़ा कपड़ा, तेजी से वायरल हो रहा है फोटो
बिहार की नीतीश सरकार ने सरकारी स्कूलों के तमाम शिक्षकों को 25 मार्च को स्कूलों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। सरकार के निर्देश का पालन करते हुए शिक्षक अपने-अपने स्कूल में भी गये। लेकिन इस दौरान उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शरारती तत्वों ने लाख मना करने के बावजूद भी गुरूजी के साथ कुर्ता फाड़ होली खेली। जिसका फोटो तेजी से वायरल हो रहा है