वैशाली: अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को खनन विभाग वं दाउदनगर पुलिस ने किया जब्त ।
खनन विभाग वं दाउदनगर ओ पी की पुलिस ने अबैध खनन कर बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। ओ पी अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अम्बरा लालगंज मुख्य मार्ग के चांदनी चौक के समीप से गुजर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। ट्रैक्टर पर बिना कागजात बालू लदा था। हालांकि पुलिस बल को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल हो गया।