सैदपुर: 308 पहियों पर चलकर सैदपुर पहुँचे मशीनी 'दानव' को देखने सपरिवार पहुँचे लोग, पिकनिक का नजारा दिखा
बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुँचा और वहाँ से उत्तर प्रदेश में स्थित बलरामपुर चीनी मिल के लिए रवाना हुआ 200 टन से भी अधिक भारी विशालकाय औद्योगिक बॉयलर शनिवार को गाजीपुर की सीमा में पहुँचा। शनिवार को इस भारी-भरकम बॉयलर का काफिला सैदपुर पहुँचा। हाईवे पर ईंधन के लिए ट्रेलर को कुछ देर तक रोका गया। पता चलने पर वहाँ लोगों की भीड़ लग गई।